निक से पहले प्रियंका का दिल इन हीरों के लिए धड़का था, इस वजह से टूटा हर रिश्ता

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोन्स (Priyanka Chopra and Nick Jonas) के साथ सगाई करके अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी।

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोन्स (Priyanka Chopra and Nick Jonas) के साथ सगाई करके अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
निक से पहले प्रियंका का दिल इन हीरों के लिए धड़का था, इस वजह से टूटा हर रिश्ता

निक से पहले प्रियंका का दिल इन हीरों के लिए धड़का था

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोन्स (Priyanka Chopra and Nick Jonas) के साथ सगाई करके अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी। इससे पहले भी देसी गर्ल प्रियंका का दिल कई लड़कों के लिए धड़क चुका है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अब तक किन किन एक्टर के साथ डेट कर चुकी हैं।

Advertisment

publive-image

असीम मर्चेंट पर आया था प्रियंका का दिल
फिल्मों में आने से पहले प्रियंका चोपड़ा एक्टर असीम मर्चेंट के साथ जुड़ चुकी थी। मॉडलिंग के दिनों में प्रियंका चोपड़ा असीम के साथ डेट कर रही थी। असीम प्रियंका पर एक फिल्म में बनाना चाहते थे। लेकिन जैसे ही प्रियंका चोपड़ा 'मिस वर्ल्ड' बनी और फिल्मों में काम करना शुरू उनका दिल असीम मर्चेंट के लिए धड़कना बंद कर लिया। जिसके बाद दोनों की राहे जुदा हो गई।

publive-image
अक्षय के लिए धड़का था पीसी का दिल
इसके बाद देसी गर्ल का दिल अक्षय कुमार के लिए धड़का। प्रियंका ने करियर की शुरूआत में अक्षय के साथ कई हिट फिल्में की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काम करते-करते दोनों एक दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। लेकिन जब ट्विंकल ने अक्षय को तलाक की धमकी दी तो अक्षय ने प्रियंका का साथ छोड़कर अपनी गृहस्थी संभालना बेहतर समझा।

publive-image

हरमन बावेजा के साथ प्रियंका के थे अफेयर
लेकिन कहते हैं ना कि दिल का काम धड़कना होता है। अक्षय के साथ रिश्ता टूटने के बाद प्रियंका फिर प्यार में पड़ गई। इस बार उनका नाम जुड़ा हरमन बावेजा के साथ। दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में काम किया। लेकिन हरमन करियर के उस बुलंदी पर नहीं पहुंच पाए जहां प्रियंका चोपड़ा पहुंच चुकी थी। जिसकी वजह से प्रियंका ने हरमन से अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

publive-image

बॉलीवुड के बादशाह पर भी आया था प्रियंका का मन
मीडिया में प्रियंका और शाहरूख खान के बीच भी अफेयर की खबरें सामने आई थी। कई फिल्मों में दोनों की बेहतरीन कमेस्ट्री भी दिखी। इन दोनों के अफेयर के कारण ही गौरी खान ने शाहरूख खान को साथ में काम करने और उनसे दूर रहने के लिए कहा। यही कारण है कि अब प्रियंका और बॉलीवुड किंग साथ में काम नहीं करते। इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। 

publive-image

शाहिद के साथ तो प्रियंका ने शादी के देख ली थी सपने
प्रियंका चोपड़ा शाहिद कपूर के भी बेहद करीब आई थी। मीडिया में तो यह भी खबर आई थी कि दोनों ने गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में दोनों ने सगाई तक कर ली थी। मगर फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।

publive-image

देसी गर्ल का दिल विदेशी एक्टर गेरार्ड बटलर पर भी आया था
निक जोन्स प्रियंका चोपड़ा के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर के साथ भी जुड़ चुका है। गेरार्ड बटलर प्रियंका से मिलने के लिए उनकी एक फिल्म के सेट पर जयपुर अचानक आ गए थे। जिसकी वजह से इस खबर को और बल मिला। गेरार्ड भारत में किसी होटल में नहीं बल्कि प्रियंका के घर ही रूके थे। लेकिन बाकी रिश्तों की तरह प्रियंका का यह रिश्ता भी शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच पाया।

ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, ये अभिनेत्रियां भी विदेशियों संग ले चुकी हैं सात फेरे

Source : News Nation Bureau

bollywood Priyanka Chopra nick jonas priyanka chopra and nick jonas
      
Advertisment