'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, वरुण लगे क्यूट तो आलिया दिखीं बिंदास

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है। आलिया और वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया।

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है। आलिया और वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, वरुण लगे क्यूट तो आलिया दिखीं बिंदास

10 मार्च को रिलीज़ होगी आलिया-वरुण की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी यानी आलिया भट्ट और वरुण धवन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। वरुण-आलिया की आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ हो गया। ये जोड़ी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना चुकी है।

Advertisment

कैसा है ट्रेलर

फिल्म की टीम का कहना है कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' मूवी का सीक्वल नहीं है। लेकिन ट्रेलर देखकर आपको लगेगा कि ये फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का नया वर्जन है। ट्रेलर काफी कलरफुल है और ड्रामा-रोमांस और शानदार म्यूजिक का तड़का भी है। वरुण धवन काफी क्यूट नज़र आ रहे हैं तो आलिया ने एक बिंदास लड़की का किरदार निभाया है। यह फिल्म करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी है।

ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के टीजर में देखें वरुण धवन का क्यूट अंदाज

आलिया और वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया।

फिल्म में वरुण और आलिया के अलावा गौहर खान, मोहित मारवाह, श्वेता बासु और अनुपम खेर भी नज़र आएंगे। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

देखें 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर: 

Source : News Nation Bureau

Badrinath Ki Dulhania News in Hindi Varun Dhawan Alia Bhatt
Advertisment