'बाहुबली 2' की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी हैं शादीशुदा, यकीन ना हो तो इसे पढ़े!

अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अनुष्का उनका फिल्मी नाम है।

अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अनुष्का उनका फिल्मी नाम है।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
'बाहुबली 2' की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी हैं शादीशुदा, यकीन ना हो तो इसे पढ़े!

अनुष्का शेट्टी (फाइल फोटो)

'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में अपने शानदार अभिनय से देश के साथ विदेश में विशेष ख्याति प्राप्त करने वाली अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती के सभी कायल हैं। अनुष्का शेट्टी दक्षिण भारतीय फिल्मों जाना माना सितारा हैं।

Advertisment

आइए हम आपको बताते हैं अपनी मेहनत से शीर्ष मुकाम पर काबिज होने वाली अनुष्का शेट्टी और उनके जीवन से जुड़ी ऐसी ही ​कुछ खास बातें, जिन्हें पढ़ने के बाद आप भी शॉक हो जाएंगे और इस हॉट अदाकारा के फैन हो जाएंगें।

1. अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अनुष्का उनका फिल्मी नाम है। जब उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया तो उन्हें स्वीटी से अनुष्का नाम दे दिया गया और यही आगे उनकी पहचान बन गया।

और पढ़ें: बाहुबली के कटप्पा 'चेन्नई एक्सप्रेस' में बने थे दीपिका पादुकोण के पिता, सत्यराज के बारें जानें 10 और खास बातें

2. टॉलीवुड में अनुष्का शेट्टी ने एक दशक से अपना जलवा बिखेर रही हैं। 2005 में डेब्‍यू करने वाली अनुष्का शेट्टी ने अपने 12 साल के करियर में तमिल और तेलुगू में 30 से अधि‍क फिल्‍में की हैं। उनके खाते में 'बाहुबली', चंद्रमुखी 'रुद्रमादेवी' जैसी सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं।

और पढ़ें: 'बाहुबली 2' के लिए राजामौली ने लिए 28 करोड़, प्रभास ने 25 करोड़ जानें और कलाकारों की फीस के बारें में

3. ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड के मुकाबले टॉलीवुड की हीरोइनों को कम फीस मिलती है, लेकिन अनुष्का ने इस मिथक को तोड़ दिया है। दरअसल, फीस के मामले में अनुष्का ने बॉलीवुड हीरोइनों को पछाड़ते हुए सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री का टैग हासिल कर लिया है। हाल ही में वायरल हो रही खबरों की मानें तो उन्होंने 'बाहुबली 2' के लिए 5 करोड़ फीस ली है।

और पढ़ें: 'बाहुबली 2' में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और युद्ध के 10 Best सीन्स, जिन्हें शायद ही कोई भूल पाएगा

4. 36 वर्षीय अनुष्का के चाहने वालों की फेहरिसत बेहद लंबी है। पिछले साल अनुष्का के गुपचुप शादी की खबरों ने काफी जोर पकड़ा था। लेकिन उन्होंने इसे सिरे से नकार कराते हुए अफवाह करार दे दिया।

करोड़ों दिलों की धड़कन खूबसूरत अनुष्का के बारें में ये खास बातें जानने के बाद आप भी शॉक रह होंगे। लेकिन ये सच है।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : Sunita Mishra

SS Rajamouli Prabhas Anushka Shetty Baahubali 2
      
Advertisment