logo-image

आयशा टाकिया के पति फरहान को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

Updated on: 28 Jul 2017, 12:10 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी को फोन पर धमकी मिली कि उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी और उन्हें मार दिया जाएगा। फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि वह हिंदू संबंध रखता है। उनकी फैमिली सेना के निशाने पर है और वे उन्हें मार डालेंगे। 

आयशा के पति ने मुंबई पुलिस को फोन कर धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। साथ ही में उन्होंने पुलिस को फोन का कॉल रिकॉर्ड सौंपा भी है पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है

फरहान ने ट्विटर पर शिकायत की कॉपी साझा की।

और पढ़ें: ..तो क्या अब इस खूबसूरत पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे है रणबीर कपूर !

बता दें कि फरहान और वांटेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने 2009 में शादी की थी फरहान मुस्लिम परिवार से है और आयशा के पिता हिंदू आयशा की मां एक एंग्लो इंडियन थीं। आयशा और फरहान का 3 साल का एक बेटा है।

और पढ़ें: महिला क्रिकेट टीम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, जानें किसको क्या कहा