New Update
मशहूर लेखक चेतन भगत अपनी नॉवेल 'वन इंडियन गर्ल' को लेकर मुश्किलों में घिर गए है।
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
मशहूर लेखक चेतन भगत अपनी नॉवेल 'वन इंडियन गर्ल' को लेकर मुश्किलों में घिर गए है।
मशहूर लेखक चेतन भगत अपनी नॉवेल 'वन इंडियन गर्ल' को लेकर मुश्किलों में घिर गए है। बेंगलुरु की अनविता वाजपेयी लेखिका ने भगत पर आरोप लगाया है कि 'वन इंडियन गर्ल ' और उनकी शॉर्ट स्टोरी 'लाइफ, ऑड्स ऐंड एंड्स' में काफी समानताएं हैं।
2014 में अनविता वाजपेयी की यह किताब प्रकाशित हुई थी। चेतन भगत के नॉवेल 'वन इंडियन गर्ल' की बिक्री पर एक जून तक के लिए रोक लगा दी गई है।
लेखिका ने आरोप लगाया कि पिछले साल जब उन्हीने चेतन भगत कि नॉवेल को पढ़ा तो उनकी और चेतन की कहानी के प्लॉट में कई समानताएं है। दो बार इसे पढ़ने के बाद उनका शक यकीन में बदल गया। वाजपेयी ने कोर्ट में दाखिल हलफनामे में दोनों किताबों की समानताओं का विस्तार से जिक्र किया है।
और पढ़ें: 'राब्ता' का टीजर हुआ जारी, ग्लैमरस लुक में दिखीं दीपिका पादुकोण
बाजपेई ने कहा, 'मेरी कहानी की मुख्यपात्र एक महिला है जिसके तीन ब्वॉयफ्रेंड होते हैं। आख़िर में उसकी शादी तीसरे ब्वॉयफ्रेंड से होती है और उसके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड भी शादी में आते हैं। चेतन के नॉवेल में बस महिला पात्र का नाम आलिया से बदलकर राधिका कर दिया गया है।'
जनवरी 2014 में आईआईटी मद्रास में लॉन्च के वक्त वाजपेयी ने अपनी किताब की एक कॉपी चेतन भगत को दी थी। चेतन भगत ने अनविता वाजपेयी के नोटिस पर जवाब देते हुए इन आरोपों से साफ़ इनकार किया।
उन्होंने अपने फ़ेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'मेरी कहानियां बिलकुल मौलिक होती हैं। 'वन इंडियन गर्ल' भी बिलकुल है। ये सोचना भी कल्पना से परे है कि मैं ऐसा कुछ कर सकता हूं।'
इस केस की अगली सुनवाई एक जून को होगी।
चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण मोहित सूरी, चेतन भगत और बालाजी प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
और पढ़ें: रिलीज से एक दिन पहले जारी हुआ 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' का एक और नया पोस्टर
Source : News Nation Bureau