जब शाहरुख खान ने वाजपेयी जी के साथ घुटनों के दर्द पर की थी बातचीत, देखें VIDEO
शाहरुख खान ने भी एक वीडियो शेयर कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनकी जिंदगी को अटल ने प्रभावित किया।
मुंबई:
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। राजनेता से अभिनेता तक, सभी शोकाकुल हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्विटर पर अपना दुख जाहिर किया है। शाहरुख खान ने भी एक वीडियो शेयर कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनकी जिंदगी को अटल ने प्रभावित किया।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे उनसे मिलने का मौका मिला था। हमने कविता, फिल्म, राजनीति और अपने बीमार घुटनों के बारे में बात करते हुए समय बिताया था। मुझे उनकी एक कविता को पर्दे पर उतारने का मौका भी मिला था। उनको घर पर 'बाप जी' कहा जाता था। आज देश ने एक पिता समान व्यक्ति को खो दिया है।'
ये भी पढ़ें: LIVE: अटल जी का जाना एक युग का अंत, राजनीतिक जगत में शोक की लहर, जानें किसने क्या कहा
For The Poet Prime Minister of our country, love you Baapji...https://t.co/IKTYouMdiy pic.twitter.com/kLO4JAHvNu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2018
बॉलीवुड के किंग खान ने आगे लिखा, 'निजी तौर पर मैंने अपने बचपन का एक हिस्सा, सीखना, मुस्कुराना और कविताओं की यादें खो दी हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि उन्होंने मेरी जिंदगी को प्रभावित किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
ये भी पढ़ें: अटल जी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन से प्रियंका चोपड़ा तक ने ट्विटर पर जताया शोक
यहां देखें वीडियो:
वाजपेयी का गुरुवार को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 93 साल के थे। मधुमेह के मरीज वाजपेयी का एम्स में इलाज चल रहा था। बुधवार शाम को उनकी हालत नाजुक हो गई थी, जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांसे लीं।
ये भी पढ़ें: 'मैं हमेशा से ही वादे लेकर नहीं आया, इरादे लेकर आया हूं', पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायक विचार
वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी