पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में गुरुवार (16 अगस्त 2018) को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। राजनीतिक जगत ही नहीं बल्कि, फिल्म इंडस्ट्री भी उनके निधन से शोकाकुल है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'भावपूर्ण श्रद्धांजलि, एक महान नेता, प्रख्यात कवि, अद्भुत वक्ता और प्रवक्ता, मिलनसार व्यक्तित्व। बाबूजी के प्रशंसक, और बाबूजी उनके..'
शाहरुख खान ने कविता लिखकर अटल जी के निधन पर शोक जताया।
लता मंगेशकर ने अटल बिहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
रजनीकांत ने अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
ये भी पढ़ें: 'मौत से ठन गई!' कहने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जिदंगी से हार गए, जानें पूरा जीवन परिचय
एक्टर बमन ईरानी ने ट्वीट किया, 'पूरे राजनीतिक सफर में प्यार और सम्मान ढूंढना दुर्लभ है। अटलजी, उनमें से सबसे दुर्लभ थे। अलविदा #AtalBihariVajpayee'
ये भी पढ़ें: LIVE: अटल जी का जाना एक युग का अंत, राजनीतिक जगत में शोक की लहर, जानें किसने क्या कहा
एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने दुख प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'किसी को भी भारत की धर्मनिरपेक्षता को चुनौती नहीं देनी चाहिए। वह एक महान राजनेता और नेता थे। #RIP। '
विशाल ददलानी ने ट्वीट किया, 'एक टाइटन चला गया है। इन दिनों के छोटे राजनीतिक भाषणों से कहीं ज्यादा प्रभाव और गुरुत्वाकर्षण उनके शब्दों के बीच विरामों में था...#AtalBihariVaajpayee।'
प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्विटर पर वाजपेयी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
जॉन अब्राहम ने ट्वीट किया, 'मेरे लिए वह भारत के सबसे महान नेता थे, उन्हें सभी का प्यार और सम्मान मिला, वह हमेशा याद आएंगे।'
साउथ के फेमस एक्टर राणा डग्गुबाती ने ट्विटर पर लिखा, 'आज हमने एक महान राजनेता को को दिया, कवि और व्याख्याता। एक आदमी जिसने एक गौरवशाली राष्ट्र का सपना देखा और समृद्धि के मार्ग पर हमें लेने का प्रयास किया। शांति में #AtalBihariVajpayee'
सुनील शेट्टी ने भी ट्विटर पर अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Source : News Nation Bureau