/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/09/24-fr.jpg)
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने हरिद्वार में अस्थियां की विसर्जित
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर दी गई। पंडितों ने पूजा पाठ और विधि-विधानों के जरिये श्रीदेवी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया।
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनके देवर अनिल कपूर ने विसर्जित किया। इससे पहले श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने के लिए कल चेन्नई लाई गई थी। उस दौरान उनका पूरा परिवार के बाक़ी सदस्य बोनी के साथ मौजूद रहे।
Uttarakhand: 'Asthi Visarjan' of #Sridevi was performed by Boney Kapoor, Anil Kapoor, Manish Malhotra, Amar Singh and other family members at the VIP ghat in Haridwar. pic.twitter.com/s5pkRIviZ3
— ANI (@ANI) March 8, 2018
पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई श्रीदेवी के अकस्मात हुए निधन से पूरा देश सदमे में है। फॉरेंसिक रिपोर्टों के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में 'दुर्घटनावश डूबने' के कारण हुई थी श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं।
श्रीदेवी को 'मिस्टर इंडिया', 'सदमा', 'चालबाज', 'चांदनी' , नगीना जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। साल 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से श्रीदेवी ने बड़े परदे पर धमाकेदार कमबैक किया था। अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई 'मॉम' थी।
28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी, नम आंखों से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी।