'एक विलेन को दूसरे विलेन का सलाम...' अर्जुन कपूर ने यूं किया Ranveer Singh को विश

बर्थडे के खास मौके पर सेलेब्स और फैंस रणवीर सिंह को बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को खास अंदाज में विश किया है

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
ranver arjun

'एक विलेन को दूसरे विलेन का सलाम...' अर्जुन कपूर ने यूं किया विश( Photo Credit : फोटो- @arjunkapoor Instagram)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. 37वें जन्मदिन पर रणवीर ने अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं. बर्थडे के खास मौके पर सेलेब्स और फैंस रणवीर सिंह को बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को खास अंदाज में विश किया है. अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चा में हैं और ऐसे में उन्होंने रणवीर सिंह को बधाई भी विलेन के अंदाज में दी है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Pooja Batra का बदल गया है लुक, 45 की उम्र में दिखती हैं ऐसी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने 2 तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है जिसमें एक तरफ रणवीण सिंह तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह का 'खिलजी' वाला रूप दिखाई दे रहा है और अर्जुन कपूर का एक विलेन वाला. इस कोलाज के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा, 'बड़े पर्दे के एक बड़े विलेन को जन्मदिन बहुत मुबारक हो... एक वेलेन को दूसरे विलेन का सलाम'. इस पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट भी आया है. उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'SICKKKKKKKKK.'

अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश की वजह से फैंस के बीच मशहूर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ भले ही हर फिल्ममेकर और हर हीरोइन काम करना चाहती हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रणवीर को कहीं कोई मौका नहीं दे रहा था. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को ऑडिशन के दिनों में भी कई बार रिजेक्ट कर दिया गया था.

arjun kapoor boney kapoor Ranveer Singh Ranveer Singh Birthday Arjun Kapoor arjun kapoor boney kapoor photos
      
Advertisment