एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बिहार में बिताया समय

एक्टर अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक बिहारी लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। किरदार को अच्छे तरीके से समझने के लिए अर्जुन कपूर ने बिहार में खासा समय बताया है।

एक्टर अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक बिहारी लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। किरदार को अच्छे तरीके से समझने के लिए अर्जुन कपूर ने बिहार में खासा समय बताया है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बिहार में बिताया समय

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पोस्टर

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक बिहारी लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस किरदार को अच्छे तरीके से समझने के लिए अर्जुन कपूर ने बिहार में खासा समय बिताया है। 

Advertisment

फिल्म की शूटिंग शुरू होने से दस दिन पहले अर्जुन बिहार पहुंच गए थे। अर्जुन ने वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की ताकि वह उनकी बोली और व्यवहार को अच्छी तरह समझ सकें। उन्होंने बिहारी लहजे में बोलना सीखा।

अर्जुन खास तौर पर यह सीखना चाहते थे कि बिहार का एक लड़का जिसे अंग्रेजी नही आती वह आखिर किस तरह से इस भाषा का उच्चारण करेगा? अर्जुन डबिंग के दौरान भी भाषा के कोच को अपने साथ ले गए थे।

सूत्रों के अनुसार, डबिंग में किसी भी तरह का जोखिम न उठाते हुए अभिनेता अपनी बोली पर विशेष तौर पर ध्यान दे रहे थे।

और पढ़ें: सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को अवॉर्ड मिलने पर आनंद आहुजा ने इस तस्वीर को शेयर कर दी बधाई

आपको बता दे कि मोहित सूरी निर्देशक फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का टीजर और पोस्टर रिलीज हो चुका है। टीज़र में अर्जुन कपूर हाफ गर्लफ्रेंड का मतलब पूछ रहे है। अर्जुन चेतन भगत की नॉवेल पकड़े हुए नजर आ रहे है।

वही रिलीज किये गए पोस्टर में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर एक-दूसरे से दूर खड़े हुए नजर आ रहे है। फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा।

इस फिल्‍म का निर्माण मोहित सूरी, चेतन भगत और बालाजी प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा रिया सोमानी का किरदार निभा रही है। यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

और पढ़ें: अमिताभ के कारण 'पिंक' को मिली सफलता: अनिरुद्ध रॉय चौधरी

Source : IANS

Arjun Kapoor Mohit Suri Chetan Bhagat riya somani half girfriend balaji production house
      
Advertisment