logo-image

घर की छत पर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं अर्जुन कपूर, बोले- लड़ाई हमेशा खुद से...

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छत पर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं

Updated on: 20 Aug 2021, 01:00 PM

highlights

  • अर्जुन कपूर ने शेयर किया बॉक्सिंग वीडियो
  • अर्जुन वीडियो में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं
  • अर्जुन के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है. अर्जुन कपूर फिल्मों में अभिनय के साथ ही अपने स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं. वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छत पर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने लिखा, 'लड़ाई हमेशा खुद से ही होती है. आपको बस इतना कहना है कि आप हर चीज से ज्यादा मजबूत हैं. आपको बस खुद को ऊपर उठाना है और आगे बढ़ना है.' अर्जुन के इस वीडियो को कुछ ही समय में हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: सनी लियोन ने फिल्म के सेट पर हुई लड़ाई में ऐसे किया बीच बचाव, Video हुआ वायरल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बता दें कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं. उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया था. एक समय में अर्जुन कपूर काफी हेल्दी हुआ करते थे मगर कड़ी मेहनत और वर्कआउट की मदद से अर्जुन कपूर ने गजब की फिटनेस पाई है. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर कर मोटिवेट करते रहते हैं. फिल्म इश्कजादे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)इन दिनों अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं.  दोनों की काफी तस्वीरें वायरल होती हैं, अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के घर पर भी नजर आते हैं. यह भी कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका जल्द शादी कर सकते हैं. अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैं. अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है, उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'इशकजादे' से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्में दी हैं,  जिनमें गुंडे, टू स्टेट्स और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्में शामिल है. अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'भूत पुलिस' का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे.