अर्जुन कपूर ने खोले सौतेली बहनों खुशी और जाह्नवी से अपने रिश्ते से जुड़े ये राज
अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी और सौतेली बहनों से जुड़ी बातें बताई।
नई दिल्ली:
'हाफ गर्लफ्रेंड' में बिहारी लड़के की भूमिका निभाने वाले अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी और सौतेली बहनों से जुड़ी बातें बताई।
इंडस्ट्री में ये बात छुपी नहीं है कि अर्जुन और श्रीदेवी के रिश्ते सहज नहीं है। अर्जुन कुछ 11 साल के थे जब उनके पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ शादी कर ली थी। इसके बाद से अर्जुन और उनके पिता के संबंध भी ठीक नहीं रहे।
इसे भी पढ़ें: VIDEO: अर्जुन कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड' बने रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर को ऐसे भगाया...
HuffingtonPost से बातचीत के दौरान अर्जुन से उनकी सौतेली बहनों खुशी और जान्हवी से उनके रिश्तों के बारे में पूछा गया। अर्जुन ने कहा,'हम लोग कम ही मिलते हैं और एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त भी नहीं बिताया है। ऐसे में इस रिश्ते का कोई अस्तित्व ही नहीं है।'
अर्जुन ने बताया कि मां की मौत के बाद अचानक ही वो बड़े हो गए। अर्जुन अपनी बहन अशुंला और दादी के बहुत करीब है। उनकी अपनी मां के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग थी।
इसे भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' के एक्टर अर्जुन कपूर को किताबों से ज्यादा फिल्मों से है लगाव
लव लाइफ के खोले राज
इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा कि उन्हें एक लड़की पंसद थी। अर्जुन ने बताया कि वो प्रपोज करने के लिए लड़की के बर्थडे का इंतजार कर रहे थे। लेकिन लड़की ने बर्थडे पार्टी में उन्हें अपने बॉयफ्रेंड से मिलवा दिय़ा। अर्जुन ने कहा कि लड़की के बॉयफ्रेंड से मिलकर उनका दिल ही टूट गया। लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया।
इसे भी पढ़ें: मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर दिया ये करारा जवाब
शादी से पहले लिव-इन
शादी के सवाल पर अर्जुन ने कहा कि उनकी उम्र 32 साल हो गई है। अब उन्हें एक पार्टनर की जरूरत महसूस होती है। लेकिन वो जगह अभी खाली है। हालांकि अर्जुन शादी करने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते है ताकि वो अपने पार्टनर को अच्छी तरह समझ सके।
अर्जन ने कहा कि वो एक पावरफुल परिवार से ताल्लुक तो रखते लेकिन उन्होंने खुद को अपने काम से साबित किया है।
आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
एंटरटेनमेंट की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव