/newsnation/media/post_attachments/images/2018/11/30/panipat-46.jpg)
अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त (फाइल फोटो)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से अफेयर की खबरों के बीच अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की अपकमिंग मूवी 'पानीपत' (Panipat) की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
33 साल के अर्जुन ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा, 'आशुतोष सर और हमारी टीम के साथ.. एक ऐसी शानदार यात्रा की शुरुआत जो पहले कभी नहीं हुई।'
ये भी पढ़ें: '2.0' के धमाके के बाद अक्षय कुमार जल्द देने वाले हैं 'Good News' !
Embarking on a journey like never before... with Ashu sir & our entire team.#Panipat#PanipatShootBeginsToday@agpplofficial@AshGowariker#SunitaGowariker@visionworldfilm@RohitShelatkar@duttsanjay@kritisanonpic.twitter.com/BodlayC4ny
— Arjun Kapoor (@arjunk26) November 30, 2018
जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री कृति सेनन भी फिल्म में अर्जुन के साथ नजर आएंगी। वह भी फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
कृति ने कहा, 'हमारी पानीपत की यात्रा आज से शुरू होती है। इस धमाकेदार यात्रा के लिए उत्साहित हूं. दो दिन बाद आप लोगों से जुड़ जाऊंगी। 'पानीपत' का शूट आज शुरू हो रहा है।'
ये भी पढ़ें: '2.0' ही नहीं, बॉलीवुड में पहले भी बन चुकी हैं ये साइंस फिक्शन मूवीज, पढ़ें लिस्ट
हिंदी साहित्यकार अशोक चक्रधर ने 'पानीपत' के डायलॉग्स लिखे हैं। फिल्म में बताया जाएगा कि पानीपत का तीसरा युद्ध क्यों हुआ। फिल्म का निर्माण सुनीता गोवारिकर विजन वर्ल्ड के सहयोग से अपने होम प्रोडक्शंस एजीपीपीएल के तहत कर रही हैं।
फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त भी हैं।
Source : IANS