मुझे अपने भाई हर्षवर्धन कपूर पर गर्व है: अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर अपने कजन हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' में उनके दमदार अभिनय को देखकर काफी खुश नजर आ ​रहे हैं। हर्षवर्धन उनका भाई है, इस पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर अपने कजन हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' में उनके दमदार अभिनय को देखकर काफी खुश नजर आ ​रहे हैं। हर्षवर्धन उनका भाई है, इस पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
मुझे अपने भाई हर्षवर्धन कपूर पर गर्व है: अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर का (फाइल फोटो)

अभिनेता अर्जुन कपूर अपने कजन हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' में उनके दमदार अभिनय को देखकर काफी खुश नजर आ ​रहे हैं। हर्षवर्धन उनका भाई है, इस पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं।

Advertisment

31 वर्षीय 'का एंड की' के अभिनेता ने हर्षवर्धन को ट्वीटर पर ऐन्करेज करते हुए कहा कि तुम्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अपने पिता अनिल कपूर की तरह ही कड़ी मेहनत करनी होगी। मुझे तुम पर गर्व है मेरे भाई। सब तुम्हारे अंदर अनिल कपूर की छवि देखते हैं और चाहते हैं कि तुम उनसे भी ज्यादा मेहनत करो।

इस पर हर्षवर्धन ने अर्जुन को कहा, मैं आपकी प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं और आपकी बातें मुझे हमेशा याद रहेंगी। आपको मेरा प्यार। अर्जुन ने फिल्म की अभिनेत्री सैयामी खेर को भी बधाई देते हुए कहा कि तुम बहुत सुंदर हो और तुम्हारी आंखें भी बहुत प्यारी हैं। मुझे उम्मीद है कि तुम 'मिर्जिया'फिल्म की तरह आगे भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखोगी।

Source : News Nation Bureau

Arjun Kapoor bollywood Brother
      
Advertisment