Arjun Kapoor : कपूर परिवार के इस सदस्य को याद कर भावुक हुए अर्जुन, खुशी कपूर ने दिया दिलासा

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने बेहद करीबी फैमिली मेंबर को याद करते हुए एक पोस्ट किया है. अपनी यादों को ताजा करते हुए अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है.

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने बेहद करीबी फैमिली मेंबर को याद करते हुए एक पोस्ट किया है. अपनी यादों को ताजा करते हुए अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है.

author-image
Garima Sharma
एडिट
New Update
arjun kapoor

Arjun Kapoor( Photo Credit : File photo)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इश्कजादे से की थी, जिसके बाद एक्टर ने इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्मों से नवाजा.  अर्जुन ने हाल ही में अपने पालतू कुत्ते मैक्सिमस को खो दिया है. अपनी यादों को ताजा करते हुए अब अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ बिताए अनमोल पलों को देखा जा सकता है. अर्जुन कपूर द्वारा साझा किया गया वीडियो देखें. 2 स्टेट्स अभिनेता ने सितंबर में अपना पालतू कुत्ता खो दिया, जिसे वह प्यार से मैक्सिमस कपूर कहते थे. 

Advertisment

अर्जुन ने शेयर किया यादों को एक वीडियो

2 स्टेट्स अभिनेता ने सितंबर में अपना पालतू कुत्ता खो दिया, जिसे वह प्यार से मैक्सिमस कपूर कहते थे. शुक्रवार दोपहर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन ने मैक्सिमस के साथ अपनी कुछ अनमोल यादों को एक वीडियो शेयर किया है. जिसको याद करते हुए, उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन भी दिया, दुनिया में हमारा सबसे अच्छा लड़का, मिस यू मैक्सिमस.

ख़ुशी कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया

अर्जुन कपूर द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर, उनकी बहन अंशुला कपूर और ख़ुशी कपूर ने भी इस पर कमेंट किया. अंशुला ने लिखा, सबसे अच्छा लड़का. वहीं  ख़ुशी कपूर ने अर्जुन कपूर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रेड हार्ट इमोजी सेंड किया. अथिया शेट्टी ने भी उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मैक्सलू.  इस बीच, अर्जुन कपूर का इमोशनल कर देने वाले वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे. आशा है कि वह जहां भी हैं खुश हैं. एक अन्य ने लिखा,  अर्जुन ध्यान रखों. 

द लेडी किलर में दिखाई देंगे अर्जुन कपूर 

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो वह अगली बीर द लेडी किलर में दिखाई देंगे. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में होंगी. फिल्म मेकर अजय बहल द्वारा डायरेक्टेड, जो सेक्शन 375 और बी ए पास सहित थ्रिलर के लिए जाने जाते हैं, प्रशंसक सांसें रोककर बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं.

Source : News Nation Bureau

अर्जुन कपूर Arjun Kapoor post Arjun Kapoor अर्जुन कपूर डॉग मैक्सिमस कपूर Arjun Kapoor Pet Dog Died Arjun Kapoor dog
Advertisment