logo-image

मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में अर्जुन कपूर मनाएंगे अपना 37वां जन्मदिन

मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में अर्जुन कपूर मनाएंगे अपना 37वां जन्मदिन

Updated on: 24 Jun 2022, 10:35 AM

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर रविवार को 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अभिनेता अपने खास दिन को मनाने के लिए पेरिस रवाना हो गए हैं, साथ में अुर्जन की लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी उनके साथ गई हैं।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, अर्जुन के पास हाल ही में समय नहीं है। क्योंकि अभिनेता के पास बैक टू बैक कई सारी फिल्में हैं और कई सारी फिल्मों के प्रचार भी करने हैं अभिनेता को, इसीलिए अर्जुन मलाइका के साथ पेरिस में एक सप्ताह के लिए गए हैं।

सूत्र ने कहा कि, अर्जुन जानते हैं कि वह कई महीनों तक ब्रेक नहीं ले पाएंगे क्योंकि उनकी नई फिल्म की शूटिंग, ब्रांड प्रतिबद्धताओं और अन्य विज्ञापन अवसरों के बीच, उन्हें समय नहीं मिलेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर की तीन फिल्में लाइन में हैं, इनमें एक विलेन रिटर्न्‍स, कुट्टी और द लेडीकिलर शामिल है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.