अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया और करण बुलानी कोरोना पॉजिटिव हुए

अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया और करण बुलानी कोरोना पॉजिटिव हुए

अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया और करण बुलानी कोरोना पॉजिटिव हुए

author-image
IANS
New Update
Arjun, Anhula,

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर बुधवार को कोविड पॉजिटिव हो गए।

अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर, और उनक् पति फिल्म निमार्ता पति करण बुलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। अर्जुन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी वायरस टेस्ट होगा।

Advertisment

अर्जुन, अंशुला, रिया और करण इस समय अपने-अपने घरों में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के मार्गदर्शन में सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं। खबर उस दिन आई जब अंशुला अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली थीं।

यह दूसरी बार है जब अर्जुन को कोविड हुआ है। उन्होंने पहले सितंबर 2020 में पॉजिटिवि परीक्षण किया था, लेकिन जटिलताओं के बिना ठीक हो गए थे।

अर्जुन ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर नोट डाला था। उन्होंने बादशाह के गाने जुगनू पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, दयालु रहो, हर रोज खुद का सबसे अच्छा संस्करण बनो। खुश रहो, हमेशा मुस्कुराओ और याद रखो माँ और मैं तुम्हारे साथ है, चाहे कुछ भी हो। जन्मदिन मुबारक हो अंशुला। आपको वह सब मिले जो आप चाहती हैं और जिसके लायक हैं लव यू।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment