/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/17/66-virushka.jpg)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (इंस्टाग्राम फोटो)
क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन काफी पुराना है। कई सालों से इस लिस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम जुड़ा हुआ है। इन दोनों की तस्वीर जैसे ही सामने आती है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। दोनों एक बार फिर साथ नजर आए हैं और सुर्खियो में हैं।
दरअसल विराट और अनुष्का, जिन्हें फैंस प्यार से 'वीरुष्का' कहते हैं, उन्होंने साथ में एक एड शूट किया है। इस तस्वीर में दोनों इतने अच्छे लग रहे हैं कि फैंस की नजर ही नहीं हट रही है। इंस्टाग्राम पर विराट और अनुष्का के फैन क्लब ने यह फोटो शेयर की है।
A post shared by Virat Kohli (@viratspot) on Oct 16, 2017 at 8:55pm PDT
ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर ने जारी किया 'मुल्क' का पहला लुक
गौरतलब है कि अनुष्का और विराट पहली बार एक एड की शूटिंग में मिले थे। इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी पार्टी और इवेंट में नजर आते रहते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'हैरी मेट सेजल' रिलीज हुई थी। इसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थी।
ये भी पढ़ें: धनतेरस 2017: पूजा करने का शुभ मुहूर्त और विधि
Source : News Nation Bureau