/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/12/56-anushkasharma.jpg)
अनुष्का शर्मा (फाइल फोटो)
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने होम बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के जरिए क्रिएज एंटरटेंमेंट के साथ मिलकर एक प्रेम कहानी का निर्माण करने जा रही हैं। इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। अनुष्का और उनके भाई कर्नेश ने इससे पहले 'एनएच 10' का निर्माण किया था और हाल ही में उनकी फिल्म 'फिल्लौरी' को भी काफी सराहा गया।
अनुष्का ने कहा, 'क्लीन स्लेट पर, हमारा प्रयास कहानियां बताना है। जो न केवल सार्थक और अलग-अलग हैं, बल्कि वे सीमाएं भी तोड़ती हैं। यह फिल्म एक नई यात्रा है और उस दिशा में एक नया कदम है।'
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Apr 11, 2017 at 2:08am PDT
दूसरी तरफ 'रुस्तम' की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर नवाजा गया। वहीं क्रिएज एंटरटेंमेंट की अगली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' भी अक्षय के साथ ही है।
ये भी पढ़ें: शाहरुख-अनुष्का लहराते खेतों के बीच फरमा रहे इश्क (In Pics)
क्रिएज एंटरटेंमेंट के सह-संस्थापक अर्जुन एन कपूर ने कहा, 'अनुष्का न केवल एक जोरदार कलाकार हैं, बल्कि समझदार निर्माता भी हैं। अनुष्का और कर्नेश जुनून के साथ फिल्में लाते हैं। कुछ इस तरह से भी क्रिएज की पहचान की जाती है।"
अर्जुन ने कहा, 'हम निश्चित हैं कि हमारी भागीदारी ऐसे विषय पर काम करेगी, जिससे हमारी कंपनियों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही इसे भीड़ से अलग करेगी।' जी म्यूजिक इस फिल्म में म्यूजिक साझेदार है।
ये भी पढ़ें: 'धड़कन' फिल्म की रीमेक पर शिल्पा शेट्टी का इशारा, अक्षय कुमार का रोल कर सकते हैं फवाद खान?
शाहरुख के साथ अनुष्का की तीसरी फिल्म
वहीं बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। आजकल शाहरुख और अनुष्का निर्देशक इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान दोनों पंजाब में अलग-अलग लोकेशन्स पर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो, शाहरुख इस फिल्म में एक गाइड की भूमिका में हैं। दोनों तीसरी बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इसके पहले 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में दोनों एक्टर्स साथ काम कर चुके हैं।
(ILP 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : IANS