मनमोहन सिंह का किरदार निभाने को लेकर एक्साइटेड हैं अनुपम खेर, जानें क्या कहा

फिल्म आगामी लोकसभा चुनाव (2019) से कुछ समय पहले दिसंबर 2018 में रिलीज हो सकती है।

फिल्म आगामी लोकसभा चुनाव (2019) से कुछ समय पहले दिसंबर 2018 में रिलीज हो सकती है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
मनमोहन सिंह का किरदार निभाने को लेकर एक्साइटेड हैं अनुपम खेर, जानें क्या कहा

अनुपम खेर निभाएंगे मनमोहन सिंह का किरदार (फाइल फोटो)

संजय बारु की विवादित किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर आधारित फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका अनुपम खेर निभा रहे हैं। फिल्म की पहली झलक में ही वह पूरी तरह से मनमोहन सिंह के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

Advertisment

अनुपम अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'खुद को एक अभिनेता के रूप में फिर से गढ़ना अपने आप में चुनौती है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन सिंह की भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हूं।

ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में अनुपम, मनमोहन सिंह की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पगड़ी बांध रखी है। पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलती-जुलती एक महिला की छाया आकृति भी नजर आ रही है, जो संसद के गलियारे में खड़ी है।

ये भी पढ़ें: 'पीकू' के बाद एक बार फिर साथ दिखेगी दीपिका-इरफान की जोड़ी?

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

विजय रत्नाकर गुट्टे इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म आगामी लोकसभा चुनाव (2019) से कुछ समय पहले दिसंबर 2018 में रिलीज हो सकती है।
फिल्म की पटकथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता ने लिखी है। अनुपम के अलावा फिल्म के अन्य कलाकारों को लिया जाना अभी बाकी है।

कौन हैं संजय बारू?

बता दें कि संजय बारू 2004 से 2008 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे। बारू ने अपनी किताब में मनमोहन सिंह सरकार लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

ये भी पढ़ें: वट पूर्णिमा 2017: पति की लंबी उम्र के लिए करें ये पूजा

Source : IANS

Anupam Kher Manmohan Singh The Accidental Prime Minister
      
Advertisment