अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की तरह ही सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है मगर अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) अब तक कुछ खास पहचान नहीं बना पाए हैं

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
anil kapoor1

अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर( Photo Credit : फोटो- @anilskapoor Instagram)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) 65 की उम्र में भी इतने फिट दिखते हैं कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. अनिल कपूर (Anil Kapoor) की तरह ही सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है मगर अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) अब तक कुछ खास पहचान नहीं बना पाए हैं. हर्षवर्धन कपूर ने 'मिर्जया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई थी. जिसके बाद उन्हें 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में देखा गया और इसका भी बुरा हाल हुआ.

Advertisment

यह भी पढ़ें: तीनों भाइयों पर प्यार लुटाती दिखीं सारा अली खान, जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल

लेकिन अब हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं बेटे और पिता की जोड़ी इस बार नेटफ्लिक्स पर जलवा दिखाएगी जिसकी एक झलक अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है. अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक नेटफ्लिक्स पर आने वाली रिवेंज थ्रिलर 'थार' (Thar) में नजर आएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'रेगिस्तान के रेत में दबे राज भी अब कानून के इन लंबे हाथों से नहीं बच पाएंगे.️ 'थार' देखिएगा जरूर...आ रहा है जल्द ही, नेटफ्लिक्स पर.'. फिल्म में 80 के दशक की कहानी दिखाई जाएगी. जिसमें सिद्धार्थ यानी हर्षवर्धन कपूर पुष्कर में नौकरी के लिए शिफ्ट होने के बाद, अपने अतीत का बदला लेने के लिए सफर पर निकल पड़ता है. देखना होगा कि नेटफ्लिक्स की इस फिल्म से हर्षवर्धन कपूर कुछ पहचान बना पाएंगे या नहीं.

Film Thar Anil Kapoor anil kapoor son Harsh Varrdhan Kapoor netflix
      
Advertisment