/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/14/22-227452719-sonamanil_6.jpg)
सोनम कपूर अपनी अगली फिल्म में पिता अनिल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। विधु विनोद चोपड़ा की अगली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार सोनम और अनिल कपूर के साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद की बहन शैली चोपड़ा करेंगी।
जियो मामी 19वें मुंबई फिल्म फेस्टीवल की ओपनिंग सेरेमनी पर विधु विनोद ने बताया, 'यह एक बहुत बड़ी बात है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। अनिल कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में काम करके मजा आने वाला है। अनिल और सोनम दोनों इस फिल्म में काम कर रहे हैं। मैं इस पर जल्द ही काम करना शुरू करूंगा।'
विधु विनोद फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक में बिजी हैं। इसके निर्देशक राजकुमार हिरानी है। इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रनबीर कपूर निभा रहें है। वहीं मान्यता के रोल में दिया मिर्जा नजर आएंगी। इसके बारे में विधु कहते हैं कि रनबीर ने बेहतरीन काम किया है।
इसे भी पढ़ें: फराह खान के शो 'लिप सिंग बैटल' में पहुंचीं रवीना टंडन, अनिल कपूर के लुक में आईं नजर
बेटी सोनम के साथ ही नहीं अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन की अगली फिल्म बिंद्रा में भी नजर आएंगे। साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बायोपिक बनने वाली है।
इस फिल्म की मुख्य भूमिका हर्षवर्धन कपूर निभाने वाले हैं। वहीं अनिल अभिनव के पिता ए एस बिंद्रा की भूमिका में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: 'बिंद्रा' के बाप की भूमिका में नजर आएंगे अनिल कपूर,शूटिंग की प्रैक्टिस में बिजी हैं हर्षवर्धन
Source : News Nation Bureau