बारिश के मौसम में डेट पर जाने के लिए कैरी करें ये Dresses, बॉयफ्रेंड करेगा तारीफ
IND vs ENG: इंग्लैंड में कितने मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? खुद किया खुलासा, टीम इंडिया की बढ़ सकती है मुश्कलें
Delhi: CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा
वर्ष 2025 चीन-मध्य एशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित
दिल्ली में संपत्ति पंजीकरण के लिए अनिवार्य हो सकता है जल बिल - सरकार कर रही है डीजेबी सुधारों पर विचार
एक लचीली अर्थव्यवस्था का निर्माण कैसे करें?
सिर कटे सांप का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल, देख लोगों को नहीं हुआ यकीन!
इजरायली रक्षा मंत्री ने खामेनेई को युद्ध अपराधों पर सद्दाम जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी
ईरान ने तेल अवीव में इजरायली खुफिया ठिकानों पर हमला किया

अमूल ने बनाया राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' का डूडल

वहीं दूसरी ओर 'न्यूटन' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' की श्रेणी में जगह मिलने के बाद राजकुमार राव के सितारे बुलंदी पर हैं।

वहीं दूसरी ओर 'न्यूटन' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' की श्रेणी में जगह मिलने के बाद राजकुमार राव के सितारे बुलंदी पर हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
अमूल ने बनाया राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' का डूडल

अमूल ने बनाया राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' डूडल

राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स आॅफिस पर इस तरह कमाल दिखाएगी, शायद ही किसी ने सोचा होगा। 22 सितंबर को रिलीज हुई 'न्यूटन' फिल्म को दर्श​कों का जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है।

Advertisment

वहीं दूसरी ओर 'न्यूटन' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' की श्रेणी में जगह मिलने के बाद राजकुमार राव के सितारे बुलंदी पर हैं। ऐसे में अमूल ने अपने लेटेस्ट डूडल में 'न्यूटन' फिल्म को जगह दी है। इसमें राजकुमार राव को ईवीएम मशीन को लेकर भागते हुए दिखाया गया है।

अमूल ने अपने डूडल में लिखा, 'न्यूटन आॅस्कर के लिए! और साथ ही लिखा, अमूल न्यूट्रीशन!'

इस फिल्म को बॉलीवुड सितारों ने भी काफी सराहा। महानायक अमिताभ बच्चन ने राजकुमार राव की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि 'न्यूटन' आंख खोलने वाली फिल्म है और इसे देखना चाहिए। अमिताभ ने ट्वीट कर फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि 'न्यूटन' वास्तविकता दर्शाती है।

हालांकि पिछले दिनों 'न्यूटन' विवादों में घिरी नजर आई। फिल्म पर हॉलीवुड फिल्म की कॉपी का आरोप लगा गया, जिसको लेकर फिल्म निर्माता अनुराग बासु राजकुमार राव के बचाव में उतरे और उन्होंने उनका पक्ष लिया।

और पढ़ें: 'न्यूटन' विवाद: 'सीक्रेट बैले' के निर्माता मार्को मुलर बोले- फिल्म में चोरी का कोई भी अंश नहीं

लेकिन फिल्म 'सीक्रेट बैले' के निर्माता मार्को मुलर सामने आए और उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' में किसी भी प्रकार की साहित्यिक चोरी का कोई संकेत नहीं है।

सीवी रेड्डी की अध्यक्षता वाले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी ने ऑस्कर के लिए 'न्यूटन' को चुना है। उन्होंने 26 भारतीय भाषाओं की फिल्मों में से राजकुमार की मूवी को सिलेक्ट किया है। राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।

बता दें राजकुमार 'लव सोनिया', '5 वेडिंग्स', 'इत्तेफाक: इट हेप्पन्ड वन नाइट' और 'फन्ने खां' जैसी फिल्मों में जल्द दिखाई देंगे।

और पढ़ें: 'न्यूटन' के बचाव में उतरे अनुराग कश्यप बोले- 'ये सीक्रेट बैलट की नकल है जैसे 'द एवेंजर्स' 'वतन के रखवाले' की

Source : News Nation Bureau

Newton Rajkummar Rao Amul Ad Amul Doodle
      
Advertisment