VIDEO: जब रैंप पर वरुण-आलिया के साथ 'जहां चार यार..' गाने पर थिरके बिग बी

चैरिटी के लिए आयोजित इस इवेंट में शरीक हुए बिग बी ने कहा कि वह यहां चैरिटी का समर्थन कर रहे हैं।

चैरिटी के लिए आयोजित इस इवेंट में शरीक हुए बिग बी ने कहा कि वह यहां चैरिटी का समर्थन कर रहे हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
VIDEO: जब रैंप पर वरुण-आलिया के साथ 'जहां चार यार..' गाने पर थिरके बिग बी

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हाल ही में रैंप वॉक करते नज़र आए। रैंप पर भी उनका शाही अंदाज देखने को मिला। यह फैशन शो फैशन डिजाइनर और संदीप खोसला ने आयोजित किया था। 

Advertisment

चैरिटी के लिए आयोजित इस इवेंट में शरीक हुए बिग बी ने कहा कि वह यहां चैरिटी का समर्थन कर रहे हैं। कैंसर प्रभावित बच्चों के लिए इस इवेंट का आयोजन किया गया है। रैंप वॉक के बाद अमिताभ बच्चन आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ 'जहां चार यार..' गाने पर जमकर थिरके।

शो में एक्टर वरुण धवन भी शामिल हुए। उनकी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। सोनाली बेंद्रे ने भी शो में शिरकत की।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

अमिताभ बच्चन ने स्टाइलिश ड्रेस पहना था। जैसे ही उन्होंने रैंप पर चलना शुरू किया, वैसे ही शो में तालियों की गड़गड़ाहट तेज हो गई। इसके बाद बिग बी ने वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया।

यहां देखें वीडियो:

Source : News Nation Bureau

News in Hindi Varun Dhawan Alia Bhatt Amitabh Bachchan
      
Advertisment