/newsnation/media/post_attachments/images/2018/05/05/100-bn.jpg)
महानायक अमिताभ बच्चन (IANS)
महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े अभिनेता का ख़िताब अपने नाम किया, लेकिन शाहरुख़ खान की बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें ट्विटर का भी बादशाह बना दिया।
लाख कोशिशों के बावजूद फॉलोवर्स की संख्या नहीं बढ़ने के कारण बिग बी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से कुछ खफा चल रहे है।
हाल ही में अपनी इसी परेशानी को लेकर बिग बी ने ट्वीट किया। उन्होने अपनी हाथ जोड़ते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अरे यार ट्विटर जी .. यार अब तो हमारे नंबर्स बढ़ा दो.. कब से इतना कुछ डाल रहे हैं.. कुछ और करना हो, नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो।
T 2795 - Arre yaar Twitter ji .. yaar ab toh hamare numbers badha do .. kab se itna kuch dal rahe hain .. kuch aur karna ho, number badhane ke liye to bolo🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 .. TJKBM !!! pic.twitter.com/V5L4AMJNGq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 4, 2018
और पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की हदें की पार, लिपलॉक वीडियो हुआ वायरल
अमिताभ बच्चन इससे पहले भी अपनी नाराज़गी जाहिर कर चुके है। कुछ महीने पहले बिग बी ने ट्विटर पर फॉलोवर्स घटाने का आरोप लगाया था।
इसके साथ ही ट्विटर छोड़ने की चेतावनी भी दी थी।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 3.43 करोड़ है तो वहीं शाहरुख खान के फॉलोवर्स की संख्या 35.2 मिलियन है।
अमिताभ ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते है। वह अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करने के साथ ही जन्मदिन की बधाई या अन्य चीज़ों को साझा को साझा करते हैं।
'शोले', 'दीवार', 'ब्लैक' और 'पीकू' जैसी हिट फिल्में देने वाले अभिनेताअमिताभ बच्चन ट्विटर फॉलोवर के मामले में सलमान खान, आमिर खान , प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से आगे हैं।
और पढ़ें: रूप बदलकर नागिन इंतकाम की सारी हदें करेगी पार, #Naagin3 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज़
हाल ही में अमिताभ की फिल्म '102 नॉट आउट' चार मई को रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर भी हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो, बिग बी 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में आमिर खान, फातिमा शेख और कैटरीना कैफ जैसे सितारें भी होंगे।
इस फिल्म की ईस्ट इंडिया के दौर की कहानी है। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 नवंबर 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।इसके अलावा अमिताभ बच्चन मल्टी-स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नज़र आएंगे।
और पढ़ें: एमा वॉटसन ने कठुआ रेप पीड़िता की वकील के लिए कही ये बड़ी बात, शेयर की फोटो
Source : News Nation Bureau