बॉलीवुड के बेताज बादशाह अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नु स्टारर फिल्म 'पिंक' शुक्रवार को रिलीज हुई। जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। पिंक को अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया है। रश्मि शर्मा और शूजित सरकार इस फिल्म के निर्माता हैं। दोनों विकी 'डोनर', 'मद्रास कैफे' और 'पीकू' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। पिंक में अमिताभ, तापसी के अलावा कीर्ति कुल्हारी और आंद्रे तैरंग मुख्य भूमिका में हैं। 'पिंक' रंग को महिलाओं से जोड़कर देखा जा रहा है और 'पिंक' की कहानी कामकाजी महिलाओं की सामाजिक मुश्किलों के इर्द गिर्द घूमती है।