logo-image

67 साल के हुए 'किंग ऑफ स्टाइल' रजनीकांत, 'काला' का दूसरा पोस्टर हुआ आउट

साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे है। रजनीकांत के जन्मदिन पर उनके दामाद, अभिनेता निर्माता धनुष ने उन्हें तोहफा दिया है।

Updated on: 12 Dec 2017, 04:47 PM

नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे है इस खास मौके पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, फिल्मकार करण जौहर, तमन्ना भाटिया जैसी मशहूर हस्तियों ने थलाइवा के लंबी आयु और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। 

वहीं दूसरी तरफ थलाइवा के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म काला का नया पोस्टर भी आउट हो गया है। 

अमिताभ बच्चन: मेरे प्यारे दोस्त, सहकर्मी, नम्र और बड़े दिल वाले को जन्मदिन की बधाई।

करण जौहर: मेगा सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। रुतबा, जादू, मिलनसार और विनम्रता। जन्मदिन की बधाई!

अक्षय कुमार: हमेशा आपके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व का कायल रहा हूं, लेकिन आपके साथ काम करके मैं स्क्रीन के बाहर भी आपका बड़ा प्रशंसक बन गया। रजनीकांत सर हमेशा चमकते रहें।

और पढ़ें: आनंद कुमार ने बताया, अगले साल रिलीज होगी ऋतिक रोशन की 'सुपर-30'

तमन्ना भाटिया: जन्मदिन मुबारक हो, रजनी सर। साल का आने वाला समय आपके लिए सर्वश्रेष्ठ हो, ऐसी कामना करते हैं।

हुमा कुरैशी: हैप्पी थलाइवा डे! आपके साथ काम करना सौभाग्य की बात है।

रजनीकांत के जन्मदिन पर उनके दामाद, अभिनेता निर्माता धनुष ने उन्हें तोहफा दिया है दरअसल, धनुष ने रजनीकांत की आगामी फिल्म 'काला करिकालन' की दूसरी झलकी जारी की है, जिसमें अभिनेता काला चश्मा पहने दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

गैंगस्टर की कहानी पर आधारित निर्देशक पा. रंजीत की तमिल फिल्म 'काला' में थलाइवा अलग अंदाज में नजर आएंगे निर्देशक पा रंजीत रजनीकांत के साथ फिल्म 'कबाली' में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ समुथिरकानी और अंजली पाटिल भी हैं।

संतोष नारायण फिल्म का म्यूजिक कंपोज करेंगे और नेशनल अवॉर्ड विनिंग एडिटर श्रीकर प्रसाद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। इस फिल्म में समुथिरकानी और अंजली पाटिल भी हैं।

और पढ़ें: ऋतिक रोशन का मोस्ट मोटिवेशनल video 'कीप गोइंग' दर्शकों को आया खासा रास

'2.0' में खिलाड़ी संग आएंगे नजर 

रजनीकांत और अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी '2.0' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और थलाइवा की '2.0' साल की सबसे महंगी फिल्म है।

400 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी 400 करोड़ के बजट में बनी है। यह एशिया की सबसे महंगी फिल्म होगी। बता दें कि '2.0' साल 2010 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर मूवी 'इथिरन' की सीक्वल है। इसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

और पढ़ें: मानवाधिकार दिवस पर बोले ऋतिक रोशन- नारीवाद मानवता के लिए एक लड़ाई है