TV एक्टर अमित टंडन की वाइफ दुबई की जेल में है बंद, लगे गंभीर आरोप

एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, रूबी एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
TV एक्टर अमित टंडन की वाइफ दुबई की जेल में है बंद, लगे गंभीर आरोप

अमित टंडन और उनकी पत्नी रूबी (फाइल फोटो)

टीवी एक्टर अमित टंडन की वाइफ रूबी पर गंभीर आरोप लगा है। खबर है कि वह पिछले एक महीने से दुबई की जेल में बंद हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही अमित और रूबी का रिश्ता टूटने की खबर सुर्खियों में थी।

Advertisment

एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, रूबी एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। उन पर कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि रूबी ने उन्हें धमकी भी दी। रूबी की बेल एक बार रिजेक्ट हो गई है।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने किया अपनी आने वाली फिल्म को लेकर नया खुलासा

बता दें कि अमित टंडन 'इंडियन आइडल' सीजन 1 से चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज किए। वह 'ये हैं मोहब्बतें', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'भाई', 'कैसा ये प्यार है', 'जरा नचके दिखा' जैसे कई हिट सीरियल्स में नजर आए।

अमित ने 10 साल पहले रूबी से शादी की थी। दोनों को 7 साल की एक बेटी भी है। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही दोनों का रिश्ता टूटने की बात सामने आई थी। वहीं अमित का कहना है कि रूबी के साथ जो कुछ भी हुआ उसे देखकर वह काफी निराश हैं। उन्हें उम्मीद है कि रूबी को जल्द ही न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़ें: आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द करने वाले हैं एक्टिंग में डेब्यू

Source : News Nation Bureau

ruby tandon Amit Tandon
      
Advertisment