करवा चौथ पर सास नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को स्पेशल अंदाज में दी बधाई, फैंस भी हुए गदगद
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी. नीतू ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'बहू रानी' की शुभकामनाएं दीं.
मुंबई:
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी. उन्होंने एक समारोह आयोजित किया था, जो बांद्रा में रणबीर के वास्तु घर में आयोजित किया गया था. इसमें कपल्स के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. अब, (रणबीर और आलिया) होने वाले माता-पिता अपना पहला करवा चौथ मना रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि मम्मी नीतू कपूर काफी उत्साहित हैं. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए व्रत रखती हैं और प्रार्थना करती हैं. क्योंकि यह आलिया का पहला करवा चौथ है, नीतू ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'बहू रानी' की शुभकामनाएं दीं.
नीतू की खास पोस्ट
गुरुवार दोपहर नीतू ने रणबीर और आलिया की शादी की एक तस्वीर शेयर की. इसमें उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया थीं. इस खास मौके पर वह अपने 'जान' को विश करती नजर आईं. दिग्गज एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरी सुंदरियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं.''
वहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया गया, फैंस ने कंमेंट्स की झड़ी लगा दी. वहीं नीतू कपूर की खुद की बेटी रिद्दिमा ने उनके पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है. एक फैंन ने लिखा, आलिया का पहला करवा चौथ. वहीं दूसरे फैंन ने कंमेंट किया, 'हॉओ स्वीट'
View this post on Instagram
वहीं हाल ही में नीतू कपूर ने दिवगंत पति ऋषि कपूर की एक मोनोक्रॉम फोटो सोशल मीडिया पर लगाई. वो ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही थीं. साथ ही फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, आपकी आवाज को मिस करते हैं, सब शांत हो गया है. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, मनीष मल्होत्रा, हुमा कुरैशी और मनीष पॉल ने उनकी फोटो पर हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है. बता दें ऋषि कपूर की अप्रैल 2020 में कोरोना के दौरान मौत हो गई थी.वही एक्ट्रेस आलिया के काम की अगर बात की जाए तो आलिया को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ देखा जाएगा. वहीं फिलहाल उनके पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ आई एक फिल्म जी ले जरा भी है. वहीं वो जल्द ही हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य