New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/08/94-bhatt.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (IANS)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर पेरिस में अपनी फैमिली के साथ 60 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (IANS)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर पेरिस में अपनी फैमिली के साथ 60 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर रणबीर कपूर के बेहद करीब और कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने नीतू कपूर को खास अंदाज़ में बर्थ डे विश किया। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए 'राज़ी' एक्ट्रेस ने उन्हें बधाई दी।
तस्वीर में नीतू कपूर के साथ आलिया भट्ट और अयान मुख़र्जी नज़र आ रहे है। इससे पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया की तस्वीर की तारीफ की थी।
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया। 'राज़ी' एक्ट्रेस ने खूबसूरत तोहफे की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की।
फ़िल्मी गलियारों में रणबीर और आलिया भट्ट के रिलेशन को लेकर चर्चा जोरों-शोरों पर है। सोनम कपूर की शादी में दोनों सितारें स्पॉट किये गए थे जिसके बाद कई गॉसिप्स होने लगी।
और पढ़ें: रणबीर कपूर का आलिया पर आया दिल, बहन रिद्धिमा ने दिया खास गिफ्ट
दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दे चुके हैं। कुछ ही दिन पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के घर भी गए थे।
रणबीर और आलिया पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे।
और पढ़ें: पेरिस में परिवार के साथ 60वां बर्थडे मना रही है नीतू कपूर, रणबीर भी आए नजर
Source : News Nation Bureau