आलिया भट्ट अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देसी लुक में (फाईल फोटो)
दीवाली का मौके हो और बॉलीवुड सेलिब्रिटी एक साथ ना दिखें, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर दीवाली पार्टी का आयोजन किया था।
इसमें इंडस्ट्री के सभी नामचीन कलाकार शिरकत करने पहुंचे थे। वहीं अब टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने खास दीवाली पार्टी रखी है, इसमें बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी शिरकत करने पहुंची है।
पिंकविला की खबर के मुताबिक, इस पार्टी में आलिया भट्ट अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देसी लुक में पहुंची। दोनों की तस्वीरें इंस्टा पर धूम मचा रही हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया भी अपने देसी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
हाल ही 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की अभिनेत्री शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के स्टोर पहुंची थीं। इंस्टाग्राम पर आलिया ने अपनी और गौरी की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये थे।
और पढ़ेें: दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन करते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगा नुकसान
A post shared by Varun Dhawan (@dhawan5388) on Oct 17, 2017 at 3:55pm PDT
हालांकि सार्वजनिक तौर पर 'कपूर एंड सन्स' फिल्म के कलाकारों ने अपना रिश्ता कबूला नहीं है, लेकिन आप इन्हें कई इवेंट और पार्टीज में एक साथ देख सकते हैं। इससे पहले यह दोनों संजय कपूर के बर्थडे में साथ में दिखाई दिये थे।
A post shared by Varun Dhawan (@dhawan5388) on Oct 17, 2017 at 4:04pm PDT
सिद्धार्थ की फिल्म अगले इत्तेफाक अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं। वहीं 'हाईवे' की अभिनेत्री जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में लीड रोल में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट विक्की कौशल हैं।
और पढ़ें: त्रिपुरा गर्वनर का विवादित ट्वीट, अजान से की पटाखों के शोर की तुलना
Source : News Nation Bureau