देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की प्री इंगेजमेंट में इन सितारों ने की शिरकत

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ जल्द ही शादी के बंधन बंध जाएंगे।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ जल्द ही शादी के बंधन बंध जाएंगे।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की प्री इंगेजमेंट में इन सितारों ने की शिरकत

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में सितारे उतरे जमीन पर (फोटो-IANS)

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से सगाई होने वाली है जिससे पहले आज प्री इंगेजमेंट पार्टी आयोजित की गई। यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। 

Advertisment

इस सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करण जौहर, रणबीर कपूर गौर खान, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे तमाम फिल्मी सितारे शामिल हुए।

बॉलीवुड के के सुपरस्टार शाहरुख़ खान पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। दोनों ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी जंच रहे थे।

वहीं आलिया भट्ट पिंक कलर की साड़ी में नजर आई। ट्रेडिशनल लुक में आलिया बेहद ही प्यारी लग रही थी।

पलट ✨

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on Jun 28, 2018 at 5:15am PDT

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ इस सेरेमनी में शरीक हुई। प्रियंका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी जबकि निक कोट पैंट में थे। प्रियंका लाल रंग की साड़ी में चार चांद लगा रही थी।

आकाश (27) मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। इसके बाद जुड़वां ईशा और अनंत (22) हैं। रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है। आकाश और श्लोका, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे।

आकाश अभी रिलायंस जियो के बोर्ड में हैं वहीं श्लोका रोजी ब्ल्यू फाउंडेशन की निदेशक हैं। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है।

श्लोका, रसेल मेहता और मोना की तीन संतानों में सबसे छोटी हैं।

और पढ़ें: मुकेश-नीता अंबानी के बेटे आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में निक जोनास के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Source : News Nation Bureau

Alia Bhatt Priyanka Chopra Akash Ambani Mukesh Ambani Son Akash Ambani Engagement
Advertisment