ट्विटर पर एक करोड़ हुए फॉलोअर्स को आलिया ने कहा-थैंक यू

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
ट्विटर पर एक करोड़ हुए फॉलोअर्स को आलिया ने कहा-थैंक यू

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर एक करोड़ हो कई है। इस मौके पर आलिया ने एक करोड़ लोगों से मिले प्रेम के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

Advertisment

आलिया ने शनिवार रात ट्वीट किया, 'आप सभी खूबसूरत लोगों को शुभरात्रि। एक करोड़ (लोगों के) प्रेम के लिए धन्यवाद। शूट के लिए जल्दी उठना पड़ा, लेकिन आपके प्यार के साथ सोने जा रही हूं।'

Goodnight all you beautiful people!!!! Thank you for the 10 million love ❤️ Have to be up early for shoot but off to bed with all your love! pic.twitter.com/w1KhFPbgJv

आलिया ने 2012 में फिल्मकार करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से जुड़ी रहती हैं।

फिल्मकार महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया ने 'हाइवे', '2 स्टेट्स' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में व्यस्त हैं।

News in Hindi Alia Bhatt
Advertisment