/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/29/47-varunalia.jpg)
'कॉफी विद करन' में नजर आएंगे वरुण-आलिया (फोटो: ट्विटर)
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी वरुण धवन और आलिया भट्ट ने धमाल मचा दिया था। यह जोड़ी एक बार फिर से नज़र आने वाली है, लेकिन छोटे पर्दे पर। दरअसल, वरुण और आलिया जल्द ही 'कॉफी विद करन' में गेस्ट के तौर पर नज़र आएंगे।
वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'बद्री, करन जौहर और दुल्हनिया के साथ खास एपिसोड।'
Badri @karanjohar aur dulhania #koffeewithkaran special episode. When class meets mass pic.twitter.com/dSr3uMhBHF
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) January 27, 2017
गौरतलब है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में साथ नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन करन जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म झांसी के आम शख्स बद्रीनाथ और उसकी दुनिया पर आधारित है।
ये भी पढ़ें: 'कॉफी विद करन' में प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा!
Source : News Nation Bureau