अक्षय कुमार ने स्टेज पर दी मार्शल आर्ट की परफॉर्मेंस, शेयर किया सालों पुराना वीडियो

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्में 'नाम शबाना' और 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' को लेकर व्यस्त हैं।

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्में 'नाम शबाना' और 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' को लेकर व्यस्त हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
अक्षय कुमार ने स्टेज पर दी मार्शल आर्ट की परफॉर्मेंस, शेयर किया सालों पुराना वीडियो

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बार फिर उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो कई साल पुराना है।

Advertisment

अक्षय कुमार वीडियो में स्टेज पर मार्शल आर्ट परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर आप अक्षय की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'यह मायने रखता है कि कितनी स्पीड में आप पंच करते हैं ना कि कितनी स्पीड से टाइपिंग।'

गौरतलब है कि अक्षय कुमार हमेशा मार्शल आर्ट का सपोर्ट करते हैं। हाल ही में पिंक फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अक्षय कुमार के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों ने लड़कियों को सुरक्षा के लिए 'कोहनी मार' सिखाया था।

ये भी पढ़ें: तापसी और अक्षय कुमार ने सिखाए आत्मरक्षा के तरीके, आप भी सीखें (VIDEO)

फिलहाल अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्में 'नाम शबाना' और 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 2 को दर्शकों ने पसंद किया। यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: अक्षय और रवीना के सुपरहिट गाने 'तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त' का रीमेक वर्ज़न आउट, क्या आपने देखा टीज़र

यहां देखें वीडियो:

Source : News Nation Bureau

akshay kumar News in Hindi
Advertisment