/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/19/69-jolly.jpg)
अगले साल 10 फरवरी को रिलीज़ होगी 'जॉली एलएलबी-2'
अगर आप 'जॉली एलएलबी-2' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो अब आपका इंतज़ार खत्म हो गया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया।
'जॉली एलएलबी-2' में अक्षय कुमार कॉमेडी करते नज़र आ रहे हैं। वे कोर्ट में सवाल पूछते हैं कि सलमान खान की शादी कब होगी? वहीं, खिलाड़ी कुमार हुमा कुरैशी के साथ रोमांस भी करते दिखेंगे। लेकिन एक सबसे बड़ा केस लड़ने के लिए उन्हें कई परेशानियों से होकर गुजरना पड़ेगा।
यहां देखें ट्रेलर:
इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ हुमा कुरैशी नज़र आयेंगी। साथ ही अन्नू कपुर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। 'जॉली एलएलबी 2' 2013 की फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है। पहली फिल्म में अरशद वारसी के साथ बमन ईरानी और अमृता राव थे।
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर ट्रेलर से पहले कुछ ट्वीट भी किए।
Sirf ek ghanta aur #JollyLLB2Trailer aa raha hai!! pic.twitter.com/vi7YqD835L
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 19, 2016
Your wait will be over in 2 hours! Taiyaar hojaiye, #JollyLLB2Trailer ke liye at @foxstarhindipic.twitter.com/NV5Obb3lgw
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 19, 2016
Teen Ghante Mein #JollyLLB2Trailer, Taiyaar ho? Theek 11 baje aa raha hai Jolly! pic.twitter.com/ric9mfTu51
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 19, 2016
यह फिल्म 10 फरवरी 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इसके पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का मोशन पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'एक और झलक #JollyLLB2Trailer से पहले, ये रहा मोशन पोस्टर'
Ek aur jhalak Jolly ki #JollyLLB2Trailer se pehle. Yeh raha motion poster https://t.co/rx2vH6y4Ii
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 17, 2016