जोरशोर से हो रही 'पैडमैन' की शूटिंग.. सामने आई अक्षय कुमार-सोनम कपूर की ये तस्वीर
इसके पहले अक्षय और राधिका आप्टे की भी शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर सामने आई थी।
नई दिल्ली:
अक्षय कुमार को हाल ही में उनकी फिल्म 'रुस्तम' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म 'पैडमैन' में अलग कहानी की वजह से वह आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुके हैं। अब सोनम और अक्षय की शूटिंग के दौरान एक तस्वीर सामने आई है।
ये भी पढ़ें: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर शाहरुख खान ने बेटे अबराम के साथ लगाई दौड़, देखें वीडियो
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
अक्षय कुमार और सोनम कपूर की यह तस्वीर सिनेमेटोग्राफर पीसी श्रीराम ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें दोनों एक खिड़की के पास खड़े हैं और अक्षय काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। सेट की यह तस्वीर अब वायरल हो रही है।
इसके पहले अक्षय और राधिका आप्टे की भी शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर सामने आई थी। अक्षय राधिका के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। वहीं अक्षय दूसरी बार सोनम के साथ नजर आएंगे। इसके पहले दोनों साल 2011 में आई फिल्म 'थैंक्यू' में साथ नजर आ चुके हैं।
'पैडमैन' फिल्म के निर्देशक आर बाल्की हैं। यह फिल्म अरणांचलम मुरगननाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत वाले सेनेटरी नैपकीन इजाद किए थे। मुरुगननाथम महिलाओं के बीच जाकर उनको मंथली पीरियड के दौरान ख्याल रखने के प्रति जागरूक करते हैं।
इस फिल्म को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं। सोनम और राधिका लीड रोल में हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह