/newsnation/media/post_attachments/images/2023/07/14/akshay-kumar-11.jpg)
Launching of Chandrayaan-3( Photo Credit : File Photo)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च कर दिया. दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया . इस मिशन को लेकर इसरो के साथ-साथ पूरा देश जश्न माना रहा है. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर बॉलीवुड सितारे भी उत्साहित नजर आ रहे हैं, इस दौरान कई सेलेब्स ने ट्वीट कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान को बधाई दी है. इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और दिग्गज अभिनेता अनुपम ने भी चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए इसरो को बधाई दी.
अक्षय कुमार ने दी ISRO को शुभकामनाएं
इसरो को दी गई शुभकामनाओं में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इसरो को चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं दी हैं. बता दें, साल 2019 के अपने ट्वीट को दोबारा शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि 'दोबारा आगे बढ़ने का समय आ गया है. चंद्रयान-3 के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई, देश के करोड़ों दिल आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
चंद्रयान-2 मिशन फेल होने पर किया था ट्वीट
अक्षय ने 2019 में चंद्रयान-2 मिशन फेल होने पर ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को सांत्वनाएं देते हुए उनकी हिम्मत बधाई थी. अक्षय ने ट्वीट किया था, 'बिना एक्सपेरिमेंट के कोई साइंस नहीं होती. कभी हम सफल होते हैं, कभी-कभी सीखने को मिलता है. इसरो के समझदार लोगों को हमारा सलाम. हमें आप पर गर्व है और भरोसा है कि चंद्रयान-2 जल्द चंद्रयान-3 के लिए रास्ता बनाएगा. हम जल्द दोबारा आगे बढ़ेंगे.'
अनुपम खेर ने भी लॉन्चिंग की खुशी में किया ट्वीट
इसी क्रम में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की खुशी में ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए ढेरों शुभकामनाएं. झंडा ऊंचा रहे हमारा. बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने एक नोट लिखते हुए इसरो को शेयर किया. जिसमें उन्होंने अपनी इसरो की कैप पहने एक फोटो शेयर की. इसके साथ वो लिखते हैं, 'चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए मैं उत्साहित हूं. हमारे देश के गौरव इसरो को शुभकामनाएं. दुआ करता हूं आपको सफलता हासिल हो. जय हिन्द.'
Source : News Nation Bureau