Arjun-Malaika ही नहीं, इन स्टार कपल्स को भी साथ वर्कआउट करना है पसंद

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी उन कपल्स में आते हैं जो अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एक साथ वर्कआउट करना पसंद है.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी उन कपल्स में आते हैं जो अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एक साथ वर्कआउट करना पसंद है.

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
Coupels workout

इन स्टार कपल्स को साथ वर्कआउट करना है पसंद( Photo Credit : फोटो- @sushmitasen47 Instagram)

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिने सितारों के वर्कआउट वीडियो और जिम की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. लेकिन इन दिनों कपल्स वर्कआउट का भी खूब फैशन चल रहा है. अकेले वर्कआउट करना अगर किसी को बोरिंग लगे तो इन सेलेब्स की तरह जोड़ी में वर्कआउट को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं. इस कड़ी में हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी पूल में साथ वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था. आज हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के बारे में जो है वर्कआउट में भी पार्टनर.

Advertisment

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड के हसीन लवबर्ड्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हाल ही में मालदीव वेकेशन पर गए थे. जहां से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पूल में साथ में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. आप भी देखें...

यह भी पढ़ें: 'ना उम्र की सीमा हो...', इन बॉलीवुड सितारों के प्यार के बीच नहीं आया उम्र का फासला

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. सुष्मिता ने भले ही अभी तक शादी नहीं रचाई है मगर वो अक्सर ही बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ वर्कआउट करते वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. यहां देखें वीडियो..

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी उन कपल्स में आते हैं जो अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एक साथ वर्कआउट करना पसंद है. प्रेग्नेंसी के दौरान विराट ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अनुष्का को वर्कआउट कराते नजर आ रहे थे.

आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबले 

टीवी एक्ट्रेस से योगा गर्ल बन चुकीं आशका गोराडिया (Aashka Goradia) अक्सर ही पति ब्रेंट गोबले के साथ पावर योगा करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ऐसी ही तस्वीरों से भरा पड़ा है. यहां देखें आशका और ब्रेंट की वीडियो...

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

अबीगैल पांडे और सनम जौहर 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abigail :)) (@abigail_pande)

टेलीविजन एक्ट्रेस अबीगैल पांडे और उनके बॉयफ्रेंड डांस कोरियोग्राफर सनम जौहर भी एक दूसरे के साथ वर्कआउट करना पसंद करते हैं. दोनों अक्सर ही साथ में तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

HIGHLIGHTS

  • सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ करती हैं वर्कआउट
  • अर्जुन कपूर ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया था
  • अर्जुन, मलाइका के साथ मालदीव में हैं
Malaika Arora Ajrun kapoor
      
Advertisment