logo-image

काजोल की बेटी Nysa लंदन की सड़कों पर चिल करती आईं नजर, दोस्तों संग Photos वायरल

सोशल मीडिया पर न्यासा (Nysa) की पार्टी की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं. हाल ही में न्यासा के दोस्त ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें न्यासा का बोल्ड एंड ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है

Updated on: 05 May 2022, 02:34 PM

highlights

  • न्यासा देवगन का जन्म साल 2003 में हुआ था
  • काजोल और अजय देवगन ने 1999 में शादी रचाई थी

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल की बेटी न्यासा (Ajay Devgn Kajol Daughter) 19 साल की हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर न्यासा की पार्टी की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं. हाल ही में न्यासा के दोस्त ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें न्यासा का बोल्ड एंड ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है. इन तस्वीरों में न्यासा अपने दोस्तों संग क्लब में पार्टी करती नजर आ रही हैं. न्यासा इन दिनों लंदन में हैं और वहां दोस्तों संग खूब पार्टी कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Sushmita Sen ने किया ऐसा काम कि हो रही है तारीफ, देखें Video

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

लेटेस्ट तस्वीरों में न्यासा ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. पहली तस्वीर में न्यासा दोस्तों संग नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में न्यासा दोस्त साथ लंदन की सड़कों पर नाइट वॉक करती दिखाई दे रही हैं. न्यासा की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट करते हुए उनके बॉलीवुड डेब्यू की बात कर रहे हैं. 

न्यासा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस तो फैंस सेलेब्स भी कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं. रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी कमेंट किया है. बता दें कि काजोल और अजय देवगन की शादी साल 1999 में हुई थी. शादी के बाद साल 2003 में उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ था. इसके बाद साल 2010 में बेटे युग (Yug) का जन्म हुआ.