'फन्ने खान' में ऐश्वर्या राय करेंगी इस हीरो के साथ रोमांस
फिल्म फन्ने खान में ऐश्वर्या राय बच्चन के अपोजिट 'थ्री इडियट्स' फेम एक्टर आर माधवन नजर आएंगे।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आजकल अपनी फिल्म 'फन्ने खान' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के हीरो को लेकर काफी अटकलें लगायी जा रही थी।
लेकिन अब यह बात साफ हो गयी है कि फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट 'थ्री इडियट्स' फेम एक्टर आर माधवन नजर आएंगे। 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या रनबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आयी थी। अब वह माधवन के साथ नजर आएंगी।
इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नहीं दिखेंगे। ख़बरों के मुताबिक इस फिल्म में ऐश्वर्या, अनिल कपूर के नहीं बल्कि आर माधवन के साथ रोमांस करते नजर आएंगी।
और पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब 'उड़ता पंजाब' की तरह लीक नहीं होंगी फिल्में
BollywoodLife.com की खबर के अनुसार, एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि वह इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।
उन्होंने यह भी बताया, फिल्म में ऐश्वर्या और उनके एक साथ कई सीन्स है लेकिन वह फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते हुए नजर नहीं आएंगे।
बता दें कि आर माधवन से पहले फिल्म के लिए राजकुमर राव, विक्की कौशल और अक्षय ओबेरॉय का नाम सामने आया था, लेकिन अब आर माधवन फिल्म मे ऐश के अपोजिट नजर आएंगे।
और पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर श्रीलंका में एक साथ आए नजर, फोटो हुआ वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!