/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/06/98-aish.jpg)
इंस्टाग्राम फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ शनिवार को इलाहाबाद पहुंचीं। उनके साथ ऐश की बेटी वृंदा और भाई आदित्य राज भी थे। ऐश्वर्या अपने पिता कृष्णराज राय की अस्थियां संगम में विसर्जित करने के लिए संगम नगरी पहुंची थीं।
गौरतलब है कि इस साल मार्च महीने में ऐश के पिता का निधन हो गया था। वह पेशे से इंजीनियर थे। उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।
वहीं बच्चन फैमिली ने करीब एक दशक बाद इस शहर का दौरा किया है। अमिताभ बच्चन अपनी मां तेजी बच्चन और बेटे अभिषेक के साथ अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे।
ये भी पढ़ें: गोविंदा ने रवीना टंडन नहीं पत्नी सुनीता से 'लड़ाया इश्क', देखें वीडियो
बता दें कि अमिताभ बच्चन का बचपन इलाहाबाद में ही गुजरा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई यहीं से पूरी की और फिर बाद में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था।
A post shared by R.L (@aishwarya_raifan) on Aug 5, 2017 at 6:43am PDT
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के अहमदनगर में भीड़ के हत्थे चढ़े गोरक्षक, जमकर हुई पिटाई
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us