अनुराग कश्यप की इस फिल्म में 8 साल बाद साथ नजर आयेंगे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
अनुराग कश्यप की इस फिल्म में 8 साल बाद साथ नजर आयेंगे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले है। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म में 8 साल बाद एक फिर साथ में रोमांस फरमाते दिखेंगे।

Advertisment

आखिरी बार दोनों को मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' में साथ दिखे थे। अंग्रेजी वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया की खबर के मुताबिक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में साथ नजर आने वाले है।

फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा करेंगे। जल्द ही इस फिल्म की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को इसी अप्रैल में दस साल हो गए है। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर अक्सर ही छाई रहती है।

फिलहाल ऐश्वर्या अपनी फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में व्यस्त है। जिसमें वह पॉप सिंगर बेबी सिंह की भूमिका में है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव है। वहीं अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल के साथ 'मनमर्जियां' में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: जाह्न्वी और ईशान की 'धड़क' ने कमाए इतने करोड़

Source : News Nation Bureau

Aishwarya Rai bachchan Abhishek Bachchan Gulab Jamun
      
Advertisment