बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) को जोधपुर में अपना जीवनसाथी बना लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। प्रियंका ने सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। आज वह कई लड़कियों की रोल मॉडल बन चुकी हैं, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं रहा। बुलंदियों को छूने के लिए उन्होंने न सिर्फ जी-जान से मेहनत की, बल्कि अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया। 'पीसी' के नाम से मशहूर इस एक्ट्रेस ने 'फैशन' से लेकर 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर सभी का दिल जीत लिया।
1. फैशन
मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' (2008) ने प्रियंका चोपड़ा को अभिनेत्री के तौर पर एक नई ऊंचाई दी। इसमें उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई और उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।
ये भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए प्रियंका-निक जोनस, देखें संगीत सेरेमनी का VIDEO
![]()
2. बर्फी
डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसे ऑटिस्टिक होता है। इस फिल्म में उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी। प्रियंका को कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था।
![]()
3. मैरी कॉम
बॉक्सिंग चैंपियन मैरीकॉम की बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह कितनी शानदार एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी।
![]()
4. बाजीराव मस्तानी
प्रियंका चोपड़ा भले ही इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थीं, लेकिन उनकी दमकार एक्टिंग दीपिका पादुकोण पर भी भारी पड़ती नजर आई। इस फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
![]()
5. दोस्ताना
इस फिल्म के बाद से ही प्रियंका को बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' कहा जाने लगा। उन्होंने सेक्सी फिगर और शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था।
![]()
Source : News Nation Bureau