बेंगलुरू छेड़छाड़ मामले पर जॉन अब्राहम ने जताया गुस्सा, कहा जानवरों को होगा जड़ से हटाना

बेंगलुरू में नए साल पर महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी की आलोचना देश की आम जनता से लेकर फिल्मी और खेल जगत तक सभी कर रहें है।

बेंगलुरू में नए साल पर महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी की आलोचना देश की आम जनता से लेकर फिल्मी और खेल जगत तक सभी कर रहें है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
बेंगलुरू छेड़छाड़ मामले पर जॉन अब्राहम ने जताया गुस्सा, कहा जानवरों को होगा जड़ से हटाना

बेंगलुरू में नए साल पर महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी की आलोचना देश की आम जनता से लेकर फिल्मी और खेल जगत तक सभी कर रहें है। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी इस घटना की आलोचना की। अब्राहम ने इस घटना को शर्मनाक और व्यथित कर देने वाला बताया।

Advertisment

एक स्टेटमेंट जारी कर जॉन ने कहा,'ये अशांत करने वाला और शर्मनाक है। कई बार आपके पास शब्द कम पड़ जाते हैं। ऐसा लगता है कि बात हाथ से निकलती जा रही है। मैं व्यथित हूं। हिल गया हूं। मैं ये नहीं कहना चाहता, मैं टूट गया हूं क्योंकि इस तरह की परिस्थितियों में आपको लड़ने की ज़रूरत होती है। कभी-कभी मुझे लगता है कि हमारे देश की नैतिकता तार-तार हो रही है, जो पहले से ही धर्म, जाति और लिंग के नाम पर बंटा हुआ है। हमारे यहां प्रजातंत्र है और मुझे उम्मीद है कि जो पढ़ा-लिखा तबका है वो इसे नियंत्रित करे। मैं चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि हम सब मिलकर लड़ें क्योंकि ये जानवर हैं और हमें उन्हें जड़ से मिटाना है।'

इस घटना का अभिनेता अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग भी आलोचना कर चुके है। अक्षय कुमार ने महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सीखने की सलाह दी तो फरहान ने इस घटना को लड़कियों के साथ होने वाला आतंकवाद बताया।

Source : News Nation Bureau

John Abraham
      
Advertisment