#MeToo: कविता के जरिए बयां किया दर्द, 'घर में मां नहीं थी तो बिस्तर में घुस आया था पिता'

#MeToo अभियान से जुड़ी आफरीन ने कविता 'क्या याद है' के जरिये अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की।

#MeToo अभियान से जुड़ी आफरीन ने कविता 'क्या याद है' के जरिये अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
#MeToo: कविता के जरिए बयां किया दर्द, 'घर में मां नहीं थी तो बिस्तर में घुस आया था पिता'

आफरीन खान (फाइल फोटो)

हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने एक #MeToo अभियान शुरू किया, जिसके तहत दुनियाभर की महिलाएं यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग इस अभियान से जुड़कर अपनी कहानियों को शेयर कर रहे है।

Advertisment

इसी कैंपेन से जुड़ी उत्तर प्रदेश की लड़की की भावुक कर देने वाली कविता काफी वायरल हो रही है। आफरीन ने कविता 'क्या याद है आपको' के जरिये अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की। ये हरकत किसी और ने नहीं बल्कि उसके सौतेले पिता ने की थी।

आफरीन की कहानी सुन आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। वो अपने अब्बा से अपना दर्द बयां कर रहीं है। मां जब पहले पिता से अलग हुई तब उनकी मां ने दूसरी शादी की।

जब मां किसी काम से लखनऊ गई तब आफरीन के सौतेले पिता ने उनके साथ यौन शोषण किया। आफरीन अपने अब्बा से पूछती है कि क्या उन्हें अपनी बेटी की चीखें सुनाई नहीं दी? क्या उन्हें अपनी बेटी का दर्द महसूस नहीं हुआ? इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। अपने पहले पिता को संबोधित करते हुए आफरीन अपना दर्द सुनाती है। 

और पढ़ें: KBC में युवराज ने जिंदगी के मुश्किल पलों को किया साझा, बिग बी के छलके आंसू

कविता के जरिए आफरीन बताती हैं कि किस तरह बचपन में हुई उस घटना के बाद वह आज तक खुद को उसी कमरे में बंद पाती हैं, जहां भागकर उन्होंने खुद को अपने सौतेले पिता की गंदी हरकतों से बचाया था।

एलिसा मिलानो ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वह अपने साथ हुई घटना को पूरी दुनिया को बताएं। उनके ट्वीट करने के बाद महिलाएं #MeToo हैशटैग के साथ खुद के साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। अब तक 27 हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं।

और पढ़ें: राजनीति में उतरेंगे कमल हासन, फैंस से लेंगे पार्टी का चंदा

Source : News Nation Bureau

sexual assault Me Too Step Father afreen khan
      
Advertisment