'ऐ दिल..' बनीं ऐश की पहली सौ करोड़ी फिल्म, जानिये कुछ दिलचस्प फैक्ट

कहते हैं सब्र का फल मीठा ही होता है। लंबे समय तक विवादों में घिरी रहने वाली करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की सारी मुश्किलें खत्म हो चुकी हैं।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
'ऐ दिल..' बनीं ऐश की पहली सौ करोड़ी फिल्म, जानिये कुछ दिलचस्प फैक्ट

कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है। लंबे समय तक विवादों में घिरी रहने वाली करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की सारी मुश्किलें खत्म हो चुकी हैं। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही थी, अब इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में भी धमाकेदार में एंट्री कर ली है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- आखिर करन ने क्यों हटा दिया 'ऐ दिल है मुश्किल' का यह मस्तीभरा गाना?

फिल्म के विवादों में रहने के कई कारण थे जैसे कि फवाद खान, ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की पेयरिंग। सैफ अली खान का कैमियो रोल। खैर, फिल्म की सारी चर्चा तब निगेटिव हो गई जब करण जौहर ने बॉक्स ऑफिस पर शिवाय के साथ जंग छेड़ने का फैसला कर लिया। फैसला शायद इसलिए था कि फिल्म को दीवाली रिलीज मिले। लेकिन सारी मुश्किलों को खत्म करते हुए 'ऐ दिल..' ने बॉक्सऑफिस के 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले ली।

जानियें 100 करोड़ क्लब के कुछ दिलचस्प आकड़ें-

*यह फिल्म करन जौहर और ऐश्वर्या राय के करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म बन गई है।

*ऐ दिल है मुश्किल 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली बॉलीवुड की 48वीं फिल्म है।

*ऐ दिल है मुश्किल के पहले सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई थी।

यह भी पढ़ें- Box Office Collection: मल्टीप्लेक्स की रानी बनी 'ऐ दिल..', सिंगल्स का राजा बना 'शिवाय'

*ऐ दिल है मुश्किल 100 करोड़ के क्लब में आने वाली 2016 की छठी फिल्म बन गई है। इसके पहले सुल्तान, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, एयरलिफ्ट, रूस्तम, हाउसफुल 3, ऐ दिल है मुश्किल हैं।

*रणबीर कपूर ऐ दिल है मुश्किल के साथ 3 बार 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुके हैं। इसके पहले रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी और बर्फी फिल्म 100 करोड़ कमा चुकी है।

*वही अनुष्का शर्मा के करियर की यह चौथी फिल्म है जिसमें 100 करोड़ रुपये कमाये हैं। इसके पहले अनुष्का की फिल्म पीके, सुल्तान और जब तक है जान 100 करोड़ क्लब में पहले ही जा चुकी हैं।

Source : News Nation Bureau

box office collection ADHM 100 crore Ae Dil Hai Mushkil
      
Advertisment