
अदनान सामी और रोया सामी (फाइल फोटो)
गायक अदनान सामी और उनकी पत्नी रोया सामी ने पहली संतान के रूप में एक बेटी का स्वागत किया। दंपति ने बच्ची का नाम मेदिना सामी खान रखा है।
अदनान सामी अपनी पूर्व पत्नी जेबा बख्तियार खान के बेटे अजान सामी खान के भी पिता हैं। दोनों का शादी के तीन साल बाद तलाक हो गया था।
'भर दो झोली' और 'सुन जरा' जैसे गानों को गाने वाले अदनान ने ट्विटर जरिए बच्ची के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'रोया और मैं एक परी के रूप में आई बेटी के माता-पिता बने हैं। हमने उसका नाम मेदिना सामी खान रखा है। अपार खुशी! पिता की नन्ही परी।'
Roya & I hv bin blessed wt an angelic baby girl. We'v named her Medina Sami Khan. Prayed for a daughter. Over Joyed!#daddyslittlegirl 🙏🍼👼💝
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) May 9, 2017
ये भी पढ़ें: जस्टिन इन इंडिया: मुंबई में आज होगा कॉन्सर्ट, पॉप सिंगर बिखेरेंगे अपना जलवा
पाकिस्तानी मूल के गायक को मई 2015 में भारतीय नागरिकता मिली थी।
अदनान (43) ने कहा कि रोया और वह हमेशा से एक बेटी चाहते थे और वह पहले से ही लकी चार्म है। उसके जरिए संगीत के लिए एक नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि मेदिना उनकी दुनिया का केंद्र बनने जा रही है।
ये भी पढ़ें: #Shocking: करोड़ों की कमाई के बावजूद 'बाहुबली 2' को हो रहा घाटा
गायक ने बताया कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। अफगान मूल की जर्मनी से ताल्लुक रखने वाली रोया अदनान की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने जनवरी 2010 में शादी की थी। अदनान ने सबा से भी शादी रचाई थी। लेकिन यह शादी भी महज एक साल चली।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : IANS