रेणुका चौधरी के सपोर्ट में शत्रुघ्न, कहा- मनोरंजन और राजनीति जगत में यौन शोषण आम बात
कोरियोग्राफर सरोज खान और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी के बाद अब अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कास्टिंग काउच पर ब्यान दिया है।
मुंबई:
कोरियोग्राफर सरोज खान और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी के बाद अब अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कास्टिंग काउच पर ब्यान दिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मनोरंजन और राजनीति जगत में काम कराने के लिए यौनाचार की मांग और पेशकश की जाती है।
उन्होंने कहा, 'न तो सरोज खान गलत हैं और न ही रेणुका चौधरी। मनोरंजन और राजनीतिक जगत में काम कराने के लिए यौन संबंध बनाने की मांग और पेश की जाती है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह बहुत पुरानी और आजमाई हुई तरकीब है।'
उन्होंने कहा, 'यह तो मानव जीवन की शुरुआत से हो रहा है। इसमें इतना दुखी होने की बात क्या है?'
और पढ़ें: कश्मीर की वादियों में ठंड से ठिठुरी जैकलीन, माचो लुक में दिखे सलमान खान
'बिहारी बाबू' ने कहा, 'कोरियोग्राफी के क्षेत्र में और रेखा, माधुरी दीक्षित व दिवंगत श्रीदेवी का कैरियर चमकाने में सरोज खान का अतुलनीय योगदान है। सरोज खान अपने क्षेत्र की दिग्गज हैं।'
बॉलीवुड के 'शॉटगन' ने कहा, 'वह अक्सर अपने दिल से बोलती हैं, जिसमें राजनीतिक पक्षों की अपेक्षा भावनात्मक पक्षों को तरजीह देती हैं। अगर उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में लड़कियों को 'समझौता' करना पड़ता है, तो उन्हें जरूर ऐसे मामलों की जानकारी होगी।'
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की हकीकत को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा, 'मैं सरोज और रेणुका की बात से पूरी तरह सहमत हूं। मैं जानता हूं कि फिल्मों में आने के लिए लड़कियों को कैसे-कैसे 'समझौते' करने पड़ते हैं। शायद सरोज जी खुद इस दर्द और अपमान से गुजर चुकी हैं।'
और पढ़ें: 'रेस 3' में सलमान खान की खतरनाक बाइक स्टंट करते हुए वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं जानता कि राजनीति में कास्टिंग काउच को क्या बोल सकते हैं, शायद 'कास्टिंग-वोट काउच' बोल सकते हैं। नेताओं की युवा और महत्वाकांक्षी पीढ़ी यौन संबंधों की पेशकश करने के लिए जानी जाती है और वरिष्ठ नेताओं का उसे स्वीकार करना भी जगजाहिर है।'
उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, 'मैं ये नहीं बोल रहा कि ये सही है। मैं ऐसे किसी समझौते का कभी हिस्सा नहीं रहा। लेकिन हम अपने आस-पास की सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकते। सच बोलने के लिए सरोज जी की निंदा मत कीजिए।'
उन्होंने कहा, 'निंदा उनकी करिए जिन्होंने ऐसी स्थिति पैदा की है, जिनके कारण लड़कियों और लड़कों को यह सोचना पड़ रहा है कि उन्हें जीवन में प्रगति करने के लिए समझौता करना पड़ेगा।'
शत्रुघ्न ने कहा, 'कास्टिंग काउच एक व्यक्तिगत पसंद है। इसके लिए किसी लड़की या लड़के को मजबूर नहीं किया जाता। आपके पास देने के लिए कुछ है और आप किसी को इसका प्रस्ताव दे रहे हैं, जो इसका इच्छुक है। इसमें जबरदस्ती या मजबूरी कहां है?'
और पढ़ें: आसाराम मामले पर राखी सावंत ने उठाया सवाल, कहा- फांसी की सजा क्यों नहीं सुनाई ?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा