प्रियंका चोपड़ा के Ex ब्वॉयफ्रेंड हरमन बावेजा को देख हो जाएंगे हैरान, ऐसा हो गया है हाल

हरमन बावेजा ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से डेब्यू किया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा के Ex ब्वॉयफ्रेंड हरमन बावेजा को देख हो जाएंगे हैरान, ऐसा हो गया है हाल

हरमन बावेजा की पहले और अब की तस्वीर (फाइल फोटो)

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे आए, जो बिना पहचान बनाए अचानक गायब हो गए। इस लिस्ट में एक नाम है हरमन बावेजा का। ये वही हरमन हैं, जिनका नाम बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जोड़ा गया। आज उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

Advertisment

हरमन बावेजा ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से डेब्यू किया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। इसके बाद साल 2009 में हैरी बावेजा ने अपने बेटे के लिए एक रोमांटिक फिल्म बनाई, जिसका नाम था 'व्हाट्स योर राशि।' लेकिन यह भी फ्लॉप हो गई।

हरमन की सारी फिल्में हुईं फ्लॉप

इन दो फिल्मों के बाद ही हरमन और प्रियंका के बीच अफेयर की खबरें आई थी। दोनों ने कई दिनों तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन इस पर कभी मुहर नहीं लगाई। वहीं हरमन ने अपने पूरे करियर में सिर्फ पांच फिल्में की, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकीं।

ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा बोलीं- रमजान तो बहाना है, महिलाएं हर समय ट्रोल की जाती हैं

पहचान में नहीं आ रहे हैं हरमन

हरमन फिलहाल मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। हरमन को उस वक्त रितिक रोशन का हमशक्ल कहा जाता था, लेकिन अभी तो वह खुद पहचान में नहीं आ रहे हैं। वह काफी उम्रदराज लग रहे हैं, जबकि अभी उनकी उम्र सिर्फ 36 साल ही है।

बिपाशा से भी थे अफेयर के चर्चे

साल 2014 में हरमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बिपाशा बसु के साथ रिलेशन में है। लेकिन उसी साल दिसंबर में बिपाशा ने बताया था कि उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। इसके बाद हरमन गायब ही हो गए थे।

(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : News Nation Bureau

Harman Baweja Priyanka Chopra
      
Advertisment